
जालोर। जिले के रामसीन कस्बे के रामसीन-मुडतरासिली रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक खेत में रविवार को ईट भट्टे पर मजदूरी करने वाले एक युवक को जिसने भी देखा वह दंग रह गया। युवक पेड़ों के बीच फंद से झुलता नजर आया। सूचना पर पुलिस एएसआई पोकरराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे।
तीन चार दिन से लापता था युवक
एसएसआई पोकरराम ने बताया कि ईट भट्टे पर मजदूरी करने वाला सांकड़ हाल सेवाडा निवासी राजुराम (19) पुत्र रमेश कुमार तीन चार दिन से भट्टे से लापता था। रविवार को लोगों ने पेड़ पर शव लटके होने की सूचना मिली। जिस पर मौके पर जाकर देखने पर राजुराम पेड पर फंदे से लटका था।
ईट भट्टे पर करता था मजदूरी
राजूराम नजदीक में परिवार के साथ ईट भट्टे पर मजदूरी करता था। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतर कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुर्पुद किया। पुलिस उपअधीक्षक लक्ष्मणदास व थानाधिकारी घेवरसिंह गुसाईवाल ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Published on:
21 May 2018 11:03 am
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
