(जम्मू कश्मीर): आप सभी ने चट मंगनी पट ब्याह वाली कहावत तो सुनी होगी। पर जम्मू कश्मीर से एक ऐसा वाक्या सामने आया जिसने चट मंगनी,पट ब्याह और झट तलाक की नई कहावत को जन्म दे दिया है। दअसल हुआ यह कि दो दिन पहले तक जिस शादी के चर्चे हर व्यक्ति की जबान पर थे और शादी की हर एक रसम सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी और हर कोई जिसे सराहा रहा था वह शादी दो दिन तक भी न टिक पाई। जिन्होंने सात जन्मों तक जिने मरने की कस्में खाई थी कल वो एक दूसरे को मारने को तैयार हो गए और आज उन दोनों ने शादी को तोड़कर अलग रहने का मन बना लिया। दो दिन पहले 70 वर्षीय रिटायर्ड सैनिक और 22 वर्षीय युवती की शादी हुई थी आज उनका तलाक हो गया।