10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू तवी स्टेशन पर यात्रियों के लिए स्वचालित सीढ़ियां शुरू

तय समय से करीब एक साल बाद यह सुविधा यात्रियों को मिली है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जम्मू

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 10 Jul 2018, 12:58 PM IST

automatic stairs at jammu station

automatic stairs at jammu station

योगेश शर्मा की रिपोर्ट...

(जम्मू): जम्मू-कश्मीर के सबसे बड़े स्टेशन जम्मू तवी को एक नई सौगात मिली है जो स्टेशन को आधुनिक स्टेशनों की लिस्ट में स्थान दिलाएगी। स्टेशन में नवीन तकनीक से तैयार एस्कलेटर (स्वचालित सीढ़ियां) शुरू हो गई है। यह स्वचालित सीढ़ियां यात्रियों के लिए भी शुरू कर दी गई है अब यात्री आसानी से एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जा सकेंगे।

यह एस्कलेटर (स्वचालित सीढ़ियां) सोमवार से शुरू हुआ। इसी दिन इसे यात्रियों के लिए खोल दिया गया। तय समय से करीब एक साल बाद यह सुविधा यात्रियों को मिली है। पूर्व उप मुख्यमंत्री कवीन्द्र गुप्ता और सांसद जुगल किशोर शर्मा ने रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियां और दो लिफ्ट का शुभारंभ किया। इसका सबसे अधिक फायदा बुजुर्गों ओर दिव्यांगों को मिलेगा। साथ ही लंबा सफर तय करके जम्मू तवी स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को थोड़ा आराम भी मिल पाएगा।


स्वचालित सीढ़ियों से यात्री अब वीआइपी गेट से सीधे प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंच सकेंगे। वहीं लिफ्ट भी सीधे प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचाएगी। स्टेशन पर दो लिफ्ट हैं। एक द्वितीय श्रेणी के काउंटर के साथ और दूसरी रेलवे पोस्ट आफिस के पास। यह एस्कलेटर एक महीने से ट्रायल पर था। सुरक्षा और तकनीकी जांच के बाद इसे खोला गया है। उद्घाटन मौके पर सीनियर डीआरएम हरि मोहन और जम्मू रेलवे के आला अधिकारी मौजूद रहे।


बता दें कि मां वैष्णो देवी की यात्रा के कारण पूरे देश में जम्मू तवी रेलवे स्टेशन को जाना जाता है। देवी के दर्शन के लिए जो भी यात्री रेल में सफर करके आता है वह पहले जम्मू तवी स्टेशन पर उतर कर आराम करता है उसके बाद आगे के सफर की तैयारी की जाती है। इस स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना प्रशंसनीय काम है इससे जम्मू-कश्मीर का यह स्टेशन दिल्ली,मुंबई जैसे महानगरों से कदम ताल मिला पाएगा।