बर्फ से ढकी पहाडय़िों से चलती बर्फीली हवाओं ने केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अपनी आगोश में ले लिया है। जम्मू संभाग के कई इलाकों में सुबह निकले सूरज ने लोगों को कुछ हद तक राहत दी परंतु घाटी में अभी भी ठिठुरन ने जनजीवन को प्रभावित किया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण कश्मीर के जिला पहलगाम में इस समय न्यूनतम तापमान - 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यही नहीं उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान -11.0 डिग्री सेल्सियस जबकि श्रीनगर का तापमान दो डिग्री गिरकर शून्य से -3.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। डल झील का पानी ही नहीं पहाड़ी इलाकों में बहने वाले झरने, तालाब, प्राकृतिक बावलियों का पानी भी अब जमने लगा है। इस सर्द मौसम में लोगों के लिए अपने घरों से बाहर निकला भी मुश्किल हो गया है।