10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अटल बिहारी ने जिसे बताया देशभक्त, मोदी सरकार ने उस पर लगाया पीएसए

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कभी संयुक्त राष्ट्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के नेता के रूप में डॉ. अब्दुल्ला को देशभक्त बताया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जम्मू

•

image

Devkumar Singodiya

•

Updated: 15 Dec 2019, 7:13 PM IST

जम्मू. (योगेश) नेशनल कॉन्फ्रेंस ने मुख्यधारा के नेताओं को हिरासत में रखने और डॉ. फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ सार्वजनिक सुरक्षा कानून (पीएसए) में विस्तार को लेकर चिंता व्यक्त की। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कभी संयुक्त राष्ट्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के नेता के रूप में डॉ. अब्दुल्ला को देशभक्त बताया था।

शेर-ए-कश्मीर भवन में संवाददाताओं से बात करते हुए जम्मू के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यधारा के नेताओं की रिहाई की मांग की। उन्होंने कहा की जम्मू कश्मीर के लोगों के दिल और दिमाग जीतने के लिए सार्थक और वास्तविक लोकतांत्रिक प्रक्रिया शुरू करें। राणा ने पूर्व मुख्यमंत्री को कैद करना संपूर्ण मुख्यधारा की राजनीतिक विचारधारा पर पीएसए लगाने जैसा बताया।

नजरबंदी में विस्तार लोकतांत्रिक राजनीति के लिए झटका

संयुक्त राष्ट्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के नेता के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी की टिप्पणियों को याद करते हुए राणा ने कहा कि वाजपेयी ने उस समय डॉ. अब्दुल्ला को देशभक्त बताया था। उन्होंने कहा कि अब्दुल्ला की नजरबंदी में विस्तार लोकतांत्रिक राजनीति के लिए सबसे बड़ा झटका है।
उन्होंने पार्टी के पोषित राजनीतिक दर्शन का उल्लेख किया और कहा कि इसने जम्मू-कश्मीर का नेतृत्व किया और मोहम्मद अली जिन्ना के दो-राष्ट्र सिद्धांत को खारिज कर दिया। अपने भाग्य को धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक भारत के साथ जोड़ दिया।

जम्मू कश्मीर की अधिक खबरों के लिए क्लिक करें...

हरियाणा की अधिक खबरों के लिए क्लिक करें...
पंजाब की अधिक खबरों के लिए क्लिक करें...