नक्सली ने खूंटी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में हथियार डाल दिए। रांची प्रक्षेत्र के डीआईजी अमोल वेनुकांत होमकर ने गुलदस्ता देकर नक्सली का स्वागत किया और दो लाख रुपए का चेक सौंपा। हत्या, रंगदारी, आगजनी, स्कूल को विस्फोट से उड़ाने समेत कई मामलों में वांछित नक्सली के खिलाफ डीआईजी ने कई खुलासे किए।