28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज सुबह होगा विधायक डॉ अनिल मुर्मू का अंतिम संस्कार

लिट‍्टीपाड़ा के दिवंगत विधायक डॉ अनिल मुर्मू के पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shribabu Gupta

•

Updated: 18 Jan 2017, 11:26 PM IST

tribute

tribute

जमशेदपुर/दुमका। लिट‍्टीपाड़ा के दिवंगत विधायक डॉ अनिल मुर्मू के पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। उनका दाह संस्कार गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड के रांगा गांव में होगा। यहीं उनका पैतृक घर भी है।

जानकारी के अनुसार यहां कई राजनेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। इससे पहले चर्च में उनके शव को ले जाया जायेगा तथा वहां प्रार्थना सभा होगी। उनका बेरियल रांगा गांव में ही घर के पिछवाड़े में किया जायेगा। मंत्री डॉ लोइस मरांडी इस दौरान मौजूद रहेंगी।

दुमका से डॉ मुर्मू का पार्थिव शरीर झारखंड पुलिस के हैलीकाप्टर से रांची ले जाया गया। इससे पूर्व डॉ मुर्मू के पार्थिव शरीर पर रीथ चढ़ा कर संताल परगना के आयुक्त दिनेशचंद्र मिश्र, सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ कमर अहसन, दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल, राजमहल सांसद विजय हांसदा, दुमका सांसद शिबू सोरेन के सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी।