29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपसी रंजिश में महिला की गोली मारकर हत्या, FIR दर्ज

आपसी रंजिश के चलते मंगलवार की रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shribabu Gupta

•

Updated: 18 Jan 2017, 11:36 PM IST

firing

firing

बांका। आपसी रंजिश के चलते मंगलवार की रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बांका के फुल्लीडूमर थाना के बेलसिरा गांव की है जहां हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। पुलिस बुधवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि जवाहर तांती की पुत्री खुशबू कुमारी के बयान पर गांव के ही पप्पु यादव, बरूण यादव, कालो यादव, नित्यानंद यादव, चमरू यादव, अशोक यादव एवं बाल्मिकी यादव को हत्या का नामजद अरोपी बनाया गया है। पुलिस ने कालो यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मृतक महिला की पुत्री ने सात नामजद के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने एक नामजद को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि जवाहर तांती अपना शौचालय का निर्माण करवा रहा था। इसी दौरान जमीन को लेकर पड़ोसी पप्पु यादव सहित अन्य से उसका विवाद हो गया। मामला बढ गया तथा दूसरे पक्ष ने जवाहर तांती की पत्नी लछु देवी (35) की हत्या गोली मारकर कर दी।