14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO- छुट्टी लेकर ये जवान कर रहा था घिनौना काम, करतूत सामने आई तो पुलिस के उड़ गए होश

- जवान हाथीटिकरा निवासी जोहन पटेल इन दिनों छुट्टी में था

3 min read
Google source verification
छुट्टी लेकर ये जवान कर रहा था घिनौना काम, करतूत सामने आई तो पुलिस के उड़ गए होश

जांजगीर-चांपा. सारागांव थानांतर्गत ग्राम अफरीद में शराब भट्ठी का पैसा कलेक्शन करने वाले युवक से दो संदिग्ध युवकों ने एक लाख 18 हजार से भरा बैग लूटकर भाग निकले थे। घटना रविवार देर रात की है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी नीतु कमल खुद घटना स्थल का मौका मुआयना करने पहुंची थी। पुलिस ने चार घंटे के भीतर लूट की गुत्थी सुलझा ली। जिसमें सेना का जवान हाथीटिकरा निवासी जोहन पटेल अपने साथी श्याम कार्तिक के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम बरामद कर ली है।

Read More : शराब दुकान का पैसा कलेक्शन करने वाले युवक से सवा लाख की लूट

जिस जवान के कंधे पर देश की रक्षा करने की कमान थी वह जवान देश की रक्षा करने के बजाए लूट की वारदात को अंजाम देने चला था। जवान हाथीटिकरा निवासी जोहन पटेल इन दिनों छुट्टी में था और सेफराइटर कंपनी के शराब के पैसे को लूटने सारागांव क्षेत्र के गौरव ग्राफ अफरीद पहुंच गया था।

दरअसल उसके साथी श्याम कार्तिक का रिश्तेदार अफरीद में रहता है। जिसके मिलने के एवज में अफरीद पहुंच गए थे और लूट की वारदात को अंजाम दे बैठे। सारागांव पुलिस के अनुसार अफरीद निवासी उमेश यादव शराब भ_ी का पैसा कलेक्शन करने का कार्य करता है। वह रविवार को चोरिया बम्हनीडीह क्षेत्र के शराब भट्ठी का पैसा कलेक्शन कर एक लाख 18 हजार रुपए को अपने बैग में रखा था।

यह पैसा शराब भट्ठी के कैस कलेक्शन करने वाली वेन के कर्मचारियों के पास जमा करना था। उमेश यादव अपने साथी कोमल यादव के साथ रात एक बजे वेन का इंतजार करते हुए अफरीद के गढ़ पारा मेन रोड के पास स्थित अपने दोस्त के घर के पास बैठा था, लेकिन वेन देर तक आई नहीं। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक बाइक से आए और उनका बैग छीनकर भाग निकले। बैग में एक लाख 18 हजार रुपए था। लूट होने के बाद उमेश यादव ने मामले की सूचना सीधे एसी नीतु कमल को दी। एसपी खुद रात को साढ़े तीन बजे घटना स्थल पहुंच गईं और जांच के लिए जुट गई। इस दौरान एसपी ने चांपा एसडीओपी उदयन बेहार व क्राइम ब्रांच को फोन पर सूचना दी।

Read More : इतने लीटर महुआ से बने शराब के साथ पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

पूरी पुलिस की टीम आधे घंटे के भीतर सारे इलाके में नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश में जुट गई। लुटेरे घटना स्थल में अपना मोबाइल गिरा डाले थे, जिसे पीडि़त उमेश यादव ने देख लिया। उमेश यादव मोबाइल को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मोबाइल लोकेशन व उसमें मिले फोटोग्राफ्स देखकर पुलिस की टीम सीधे उनके ठिकाने में पहुंच गई।

सेना का जवान अपने घर में मिल गया। वहीं उसका साथी श्याम कार्तिक केएसके पावर पलांट में नौकरी करने चला गया था। श्याम कार्तिक से पूछताछ की गई। पहले तो वह नानुकुर कर रहा था। जब कड़ाई से पूछताछ की गई तब वह लूट की कहानी बयां कर दी। फिलहान पुलिस ने लूट के दोनों आरोपी जोहन पटेल व श्यामकार्तिक को धारा ४५८, ३९२, ३४ के तहत जुर्म दर्ज कर जेल दाखिल कर दिया है। सेना का जवान पायोनीयर रेजीमेंट थल सेना चंडीगढ़ में पदस्थ है। इसकी रिपोर्ट भी पुलिस के द्वारा उक्त विभाग में भेजा जाएगा।

काम , करतूत सामने आई तो पुलिस के उड़ गए होश" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/02/27/26-_feb--12-cmyk_2424940-m.jpg">

पर्याप्त गार्ड नहीं
राइटर सेफ कंपनी ने शराब भट्ठी के पैसे कलेक्शन का ठेका लिया है। कंपनी ने ठेका जरूर ले लिया है लेकिन उसके पास पर्याप्त गार्ड की व्यवस्था नहीं है। जिले के 74 शराब भट्ठी के पैसे वसूली के लिए मात्र दो गार्ड की व्यवस्था की है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी करोड़ो रुपए की वसूली के पैसे को इकट्ठा करने में किस कदर कोताही बरत रही है। यानी कंपनी लूट की खुली छूट दे रखी है।

तीन घंटे के भीतर सुलझाया मामला
लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद लूट की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को मात्र तीन घंटे लगे। एसपी नीतु कमल को उमेश यादव ने सीधे फोन लगाया। एसपी रात को जग रही थी और तुरंत घटना स्थल भी पहुंच गई। उन्होंने एसडीओपी उदयन बेहार के साथ लूट की गुत्थी सुलझाने जुट गई। साढ़े तीन बजे के बाद तीन घंटे में उन्होंने लूट की गुत्थी सुलझा ली। एसपी की कार्यप्रणाली की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।

लूट व डकैती की तीसरी घटना
राइटर सेफ कंपनी से यह लूट की तीसरी घटना है। इससे पहले कंपनी का कलेक्शन करने वाला ही चार लाख रुपए लेकर भाग निकला था। इसके बाद चांपा के आफिस से 63 लाख रुपए की डकैती की वारदात हुई थी। जिसमें आरोपी पकड़ में आ गए। इसके बाद अफरीद की यह तीसरी घटना है। कंपनी का कहना है कि इतने पैसे का बीमा रहता है। लूट से उसे कोई सरोकार नहीं है। लापरवाही का खामियाजा पुलिस को भुगतना पड़ता है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग