10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Topic Of The Day- बच्चों का तनाव व कॅरियर की चिंता पालकों की सबसे बड़ी समस्या

डॉ. कटकवार ने परीक्षा की तैयारी को लेकर विद्यार्थियों को टिप्स देते हुए बताया कि परीक्षा का तनाव नहीं लेना चाहिए।

2 min read
Google source verification
#Topic Of The Day- बच्चों का तनाव व कॅरियर की चिंता पालकों की सबसे बड़ी समस्या

टॉपिक ऑफ द डे
जांजगीर-चांपा. पत्रिका डॉट कॉम द्वारा आयोजित टॉपिक ऑफ द डे में समाज सेवी व शिक्षा विद डॉ. अखिलेश कटकवार शामिल हुए। उन्होंने पालकों के लिए सबसे बड़ी समस्या बच्चों के तनाव व कॅरियर की चिंता को बताया। उन्होंने परीक्षा की तैयारी को लेकर भी विशेष बातें कही। शिक्षा विद डॉ. कटकवार विगत 32 वर्षों से शिक्षकीय पेशे से जुड़े हैं और बच्चों को अध्ययन में सहयोग करने के अलावा उन्हें टाइम मेनेजमेंट व कॅरियर को लेकर भी सचेत करने के लिए जाने जाते हैं। डॉ. कटकवार ने परीक्षा की तैयारी को लेकर विद्यार्थियों को टिप्स देते हुए बताया कि परीक्षा का तनाव नहीं लेना चाहिए। इसके लिए विद्यार्थियों को लगातार अध्ययन करना चाहिए। इस दिशा में स्कूलों में आयोजित मासिक यूनिट टेस्ट को सबसे महत्वपूर्ण बताया।

Read More : #Topic Of The Day- समाज सेवा के लिए सभी हमेशा रहें तत्पर
यूनिट टेस्ट को सामन्य लेने के बजाए इसे मुख्य परीक्षा की तरह समझते हुए पूरी लगन से तैयारी करने पर बाद में अतिरिक्त मेहनत नहीं करनी पड़ती। साथ ही त्रैमासिक व अर्धवार्षिक परीक्षा में भी जमकर तैयारी करने से मुख्य परीक्षा का भार कम हो जाता है। विषयवार पूरी तैयारी रहने पर विद्यार्थी पूरी तरह से तनाव रहित होते हैं। तनाव नहीं होना ही मुख्य परीक्षा में सबसे बड़ा सहयोगी है, वरन तनाव लेकर चलने से सही ढंग से तैयारी नहीं हो पाती।

उनका मानना रहा कि इस दिशा में पालकों का अहम योगदान होता है। इसके लिए वे घर का माहौल सामान्य बनाए रखें। साथ ही बच्चों को सुपाच्य भोजन समय पर उपलब्ध कराने पर ध्यान रखें। इस दौरान बच्चे ज्यादा हैवी भोजन न करें। एक बार ज्यादा खाने के बजाए थोड़ी-थोड़ी देर में कम मात्रा में खाना चाहिए, वहीं बच्चों के प्रवेश के समय भी विद्यालय की पूरी जानकारी रखते हुए विगत वर्षों के प्रदर्शन को देखने की सलाह दी। साथ ही स्कूल के स्टाफ के बारे में भी जानकारी एकत्र कर सही विद्यालय में प्रवेश दिलाना चाहिए।

समय प्रबंधन सबसे महत्वपूर्ण
परीक्षा की तैयारी के लिए डॉ. कटकवार ने समय प्रबंधन को भी महत्वपूर्ण बताया। विषयवार पढऩे का समय नियत करने के साथ अपने अन्य कार्यों पर भी समय व्यतीत करना चाहिए, जिससे नियमितता बनी रहे। सही समय पर खाना, व्यायाम, खेल भी आवश्यक है, जिससे तनाव कम किया जा सके।

कॅरियर की दिशा में शुरू से प्रयास
डॉ. कटकवार ने बताया कि वर्तमान में उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा है। इसके लिए पालकों व शिक्षकों को बच्चे के दूसरी-तीसरी कक्षा में ही रूचि के आधार पर भविष्य तय करते हुए इस दिशा में प्रयास प्रारंभ कर देना चाहिए। किसी एक पद या कार्य को लक्ष्य बनाकर आगे बढऩेे से निश्चित ही सफलता मिलती है। साथ ही उसके वैकल्पिक क्षेत्रों पर भी ध्यान रखते हुए प्रयास होना चाहिए।