पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर हसौद से डभरा की ओर मेन रोड से आ रही है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम को रवाना हुई। ग्राम घोघरी में नाकाबंदी के दौरान सफेद रंग की कार क्रमांक सीजी 13 एफ 6113 बिजली के खंभे से टकराई। इसी कार में से दो व्यक्ति भागते हुए दिखे। जिन्हे पकड़ने के लिए घेराबंदी किया गया, किन्तु नहीं मिले और कार को छोड़कर भाग गए।