गौरतलब है कि पनगांव के किसान संजय कुमार खूंटे ने एंटी करप्शन विभाग को शिकायत की थी कि उसके द्वारा ग्राम पनगांव में स्थित 25 डिसमिल जमीन क्रय किया जाना है। जिसमें नक्शा कटवाने के कार्य को लेकर कई बार पटवारी का चक्कर काट रहा था। उसके द्वारा कई बार निवेदन करने के बाद भी पटवारी उसे लगातार घुमा रहा था और पैसों की मांग कर रहा था।