रात आठ बजे आया तो घर जल रहा था उसकी पत्नी गौतम बाई, पुत्र लक्ष्मी दास अलग कमरे में घायल पड़े थे। पत्नी गौतम बाई ने बताया कि उमेंद्र वर्मा एवं दिलहरण वर्मा अश्लील गाली-गलौज करते हुए घर में जबरन घुसे व तुम्हारे पति से हमारा झगड़ा हो गया है कहते हुए उमेंद्र वर्मा द्वारा डंडे से गौतम बाई एवं लक्ष्मी दास पर वार किया गया। दिलहरण वर्मा द्वारा धक्का-मुक्की किया गया और घर के बाड़ी में रखे पैरा से घर के परछी एवं गौशाला में आग लगा दिया। इससे गौशाला में रखे टीवीएस एक्सल मोपेड के साथ-साथ अनाज एवं कपड़े जलकर राख हो गए।