31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election: जांजगीर चांपा के 25 वार्डों में आरक्षण प्रक्रिया पूरी, देखिए कौन सा वार्ड किस वर्ग के लिए हुआ आरक्षित…

CG Election: जांजगीर चांपा जिले के 3 नगरपालिका व 8 नगर पंचायत के वार्डों का आरक्षण गुरुवार को हुआ। इसमें जांजगीर-नैला नगरपालिका के 25 वार्डों का भी हुआ।

2 min read
Google source verification
CG Election: Reservation process completed in 25 wards of Janjgir Champa

CG Election: जांजगीर चांपा जिले के 3 नगरपालिका व 8 नगर पंचायत के वार्डों का आरक्षण गुरुवार को हुआ। इसमें जांजगीर-नैला नगरपालिका के 25 वार्डों का भी हुआ। जिसमें 5 ओबीसी, 5 सामान्य, 6 अजा व एक अजजा के लिए आरक्षित हुआ। जिला प्रशासन द्वारा आडिटोरियम आरक्षण की प्रक्रिया कराई गई। जिसमें पूरे दिन गहमागहमी रही। आरक्षण की प्रक्रिया जानने पार्षदों की भीड़ दिनभर जुटी रही।

नगरीय निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को जिले के आडिटोरियम में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। कलेक्टर, एडीएम, सीएमओ की मौजूदगी में जांजगीर-नैला सहित अकलतरा व चांपा नगरपालिका के अलावा 8 नगर पंचायत के लिए वार्डों का आरक्षण किया गया। इसमें जांजगीर-नैला के लिए 5 ओबीसी के लिए आरक्षित है। जिसमें दो ओबीसी महिला शामिल है। इसी तरह 5 सामान्य महिला, 6 अजा में दो महिल अजा आरक्षित है। साथ ही 20 नंबर वार्ड अजजा के आरक्षित किया गया। बाकी वार्ड मुक्त किया गया है। सुबह 10 से आरक्षक की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान शुरूआत से गहमागहमी शुरू हो गई। वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया जानने खासकर पार्षदों में ज्यादा उत्सुकता देखा गया, पूरे दिन डटे रहे। इसमें कई पार्षदों को निराशा हाथ लगी।

कई वार्डो में तीन से चार पंचवर्षीय पार्षद रहने के बाद इस आरक्षण बदल गया है। इसमें कई दिग्गज पार्षद भी शामिल है। अध्यक्ष का वार्ड 22 अजा महिला के लिए आरक्षित है, ऐसे में अध्यक्ष को भी चुनाव समीकरण बदल जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष हितेश यादव पिछले तीन पंचवर्षीय से चुनाव जीतत आ रहे हैं। इस बार सामान्य महिला के आरक्षित है। इसी तरह 17 व 15 भी महिला ही है। ऐसे में आसपास भी कोई गुजाइंश नहीं है। इसी तरह वार्ड 8 के पार्षद विक्की सिंह भी फिर से प्रयास कर रहे थे। दिलचस्प बात यह है कि भाजपा, कांग्रेस के कई उमीदवारों की टिकट खुद ब खुद कट गई।

यह भी पढ़े: Reservation Of Municipal Wards: कोरबा के 67 वार्डों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी, कई दिग्गजों का बिगड़ा समीकरण

नगर पालिका नैला-जांजगीर वार्डों की संख्या 25

अनारक्षित वार्ड 1, 4, 7, 9, 11, 13, 14, 19, 23,
अनारक्षित महिला, वार्ड 6,8, 15, 16
अन्य पिछड़ा वर्ग . वार्ड 3, 5, 18
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला वार्ड 12, 17,
अनुसूचित जाति वार्ड 10, 21, 24, 25
अनुसूचित जाति महिला वार्ड 2, 22
अनुसूचित जनजाति वार्ड 20

नगर पालिका परिषद चांपा वार्डों की संख्या 27

आरक्षण के साथ ही चुनावी माहौल शुरू

गुरुवार को आरक्षण की प्रक्रिया हुई। इसी के आधार नगरीय निकाय चुनाव लड़े जाएंगे। इसके बाद संभावित प्रत्याशियों ने अपने परिचितों से मिलना जुलना शुरू कर दिया है। साथ ही समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कई मोहल्ले में पार्टी का दौर शुरू हो गया है।