13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जांजगीर चंपा
CG News: अवैध शराब से दो युवकों की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम, देखें Video
Play video

CG News: अवैध शराब से दो युवकों की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम, देखें Video

Janjgir Champa News: परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि अवैध शराब बेचने वाले तस्कर को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी।
Google source verification

CG News: बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही में सोमवार को उस वक्त कोहराम मच गया जब अंग्रेजी शराब पीने के बाद दो युवकों की हालत बिगड़ती गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही दोनों युवकों की मौत हो गई। सारंगढ़ के अस्पताल में दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

वहीं मंगलवार को परिजनों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि अवैध शराब बेचने वाले तस्कर को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और शराब तस्करी के नेटवर्क को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।