25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: तालाब में तैरती मिली महिला की लाश, हाथ-पैर बंधे होने से हत्या की आशंका…

CG News: जांजगीर जिले में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पुटपुरा में एक महिला की लाश तालाब में तैरते हुए मिली। पुलिस ने तालाब से जब शव को निकाला तो उसमें ईंट बंधा हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification
CG News: तालाब में तैरती मिली महिला की लाश, हाथ-पैर बंधे होने से हत्या की आशंका...(photo-patrika)

CG News: तालाब में त..(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पुटपुरा में एक महिला की लाश तालाब में तैरते हुए मिली। पुलिस ने तालाब से जब शव को निकाला तो उसमें ईंट बंधा हुआ है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या हुई है। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट के माध्यम से जांच में जुटी है। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

CG News: हत्याईंट बंधे होने से हत्या की आशंका

पुलिस के अनुसार गांव की सरस्वती राठौर पति भरत लाल 50 दो दिन पहले घर से लापता थी। शनिवार को अचानक उसका शव गांव के तालाब में तैरता दिखाई दिया। शव को देखकर गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने कोटवार के माध्यम से मामले की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया और जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने जब शव को बाहर निकाला तो शव में ईंट बंधा हुआ था। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और फोरेंसिंग एक्सपर्ट के माध्यम से जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि पुलिस को पति पर ही शंका है। क्योंकि पति से उसका विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।