
Rape News: जांजगीर चांपा में बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले पुलिस के जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विरोध करने पर आरोपी पुलिस होने की धमकी भी देता था।
पुलिस के अनुसार पीड़िता का पति के साथ विवाद चल रहा था। विवाद का मामला परिवार परामर्श केन्द्र में चल रहा था। इसी दौरान 2022 में पीड़िता की पहचान परिवार परामर्श में पदस्थ आरक्षक अशोक भारती से हुई। दोनों के नजदीकियां बढ़ गई। इसके बाद पीड़िता को बहला-फुसलाकर वह दुष्कर्म किया। 2022 से लगातार दुष्कर्म करते आ रहा था। 17 जुलाई को पीड़िता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर आरक्षक अशोक भारती को थाना तलब किया गया। जहां कड़ाई से पूछताछ करने पर वह अपना जुर्म स्वीकार किया। जिस पर पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
इस बीच दोनों की जान पहचान हुई थी। आरक्षक अशोक भारती ने कहा कि वह केस को और ज्यादा मजबूत बना देगा। दोनों के बीच फोन पर काम को लेकर बातचीत होने लगी। इस बीच आरोपी ने महिला से जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया।
इसके बाद लगातार 2 सालों तक पुलिस की वर्दी का रौब दिखाकर कई बार दुष्कर्म किया। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान आरक्षक अशोक भारती को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Updated on:
19 Jul 2024 01:50 pm
Published on:
19 Jul 2024 01:50 pm
