जिले का पहला मामला
इस विधानसभा चुनाव में जिले का यह पहला मामला बताया जा रहा है। जिसमें ६ लाख रुपए, जो ५०-५० के कई बंडलों में प्राप्त हुआ है। इससे पहले जांच के दौरान टीम को राजनीतिक पार्टियों के झंडे, बिल्ला, पोस्टर, बैनर, पर्ची व अन्य सामान ही मिले हैं। ऐसे में, जांच में मिली इस सफलता को एक बड़ी उपलब्धि के रुप में देखा जा रहा है। वहीं मामले की जानकारी आला अधिकारी को दी गई है।