
Crime News: जांजगीर चांपा में खनिज विभाग की टीम ने कलेक्टर के निर्देशन में मंगलवार की आधी रात तीन रेत घाटों में छापेमार कार्रवाई कर एक चेन माउंटेन मशीन, पांच ट्रैक्टर व एक हाइवा जब्त की है। ऐसे वाहनों को अपने कब्जे में लेकर बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। खनिज विभाग की इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
जिले में अवैध रेत उत्खनन व परिवहन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। खनिज विभाग की लाख कार्रवाई के बाद भी रेत माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पत्रिका ने इसके लिए मुहिम छेड़ रखी है। इसके बाद भी रेत माफिया अपना कारोबार करने पीछे नहीं हट रहे हैं। खनिज विभाग भी इन पर शिकंजा कसने लाख कोशिशें कर रही है, लेकिन वे रेत माफिया काला कारोबार करने पीछे नहीं हट रहे हैं। कुछ इसी तरह की शिकायतों को लेकर खनिज विभाग ने मंगलवार की रात को अवैध रेत घाटों में छापेमारी की है। जहां खनिज विभाग की टीम ने नवागांव स्थित एक चेन माउंटेन मशीन जब्त की है।
वहीं नवागांव से ही दो ट्रैक्टर जब्त किया है। इसी तरह पीथमपुर गांव के अवैध रेत घाट से तीन ट्रैक्टर जब्त किया है। वहीं पीथमपुर रेत घाट में ही एक हाइवा को जब्त किया है। खनिज अफसरों ने अस ऐसे वाहन स्वामियों पर बड़ी कार्रवाई करने की योजना बना रही है। ताकि रेत माफिया अपनी हरकतों से बाज आ जाए। इसलिए लगातार कार्रवाई की जा रही।
खनिज विभाग की टीम जब्त वाहन स्वामियों से लाखों रुपए का जुर्माना ठोंक रही है, लेकिन वाहन स्वामी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बताया जाता है कि रेत के कारोबार में काली कमाई इतनी है कि यदि वे 30 दिन काला कारोबार कर रहे हैं और एक दिन पकड़े जाते हैं तो एक दिन की कमाई नहीं सहीं। क्योंकि वे एक दिन में 10 हजार रुपए कमाते हैं तो 30 दिन में 3 लाख रुपए कमा रहे हैं। ऐसे में यदि एक दिन पकड़े भी जाते हैं तो उन्हें 10 हजार रुपए से अधिक जुर्माना नहीं पड़ता। इसलिए उन्हें कार्रवाई से फर्क नहीं पड़ता।
कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने मंगलवार की रात को कई अवैध रेत घाटों में छापेमारी की है। जहां से आधा दर्जन से अधिक चेन माउंटेन मशीन, हाइवा व ट्रैक्टर जब्त किया गया है। - अनिल साहू, जिला खनिज अधिकारी
Updated on:
12 Dec 2024, 5:49 PM IST
Published on:
12 Dec 2024, 5:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.