हजारों शिक्षकों को मूल्यांकन के लिए भवन के अंदर प्रवेश दे दिया गया था, लेकिन कमरे व फर्नीचर की व्यवस्था नहीं होने से शिक्षकों को चार घंटे तक भटकना पड़ गया था। शिक्षकों ने मूल्यांकन केंद्र प्रभारी पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। वहीं मूल्यांकन केंद्र प्रभारी का कहना था कि मूल्यांकन केंद्र में अव्यवस्था को लेकर अधिकारियों को बता दिया गया है, लेकिन अधिकारी अपनी जिद में अड़े हैं। यहां व्यवस्था बनाने के बजाए अधिकारी कुछ सुनने को राजी नहीं हो रहे हैं, जिसके चलते यहां परेशानी बदस्तूर जारी है।