11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जांजगीर चंपा
Video Gallery : एक चिन्गारी लोगों पर पड़ सकती है भारी, 46 पटाखे की दुकान पर एक भी दमकल नहीं
Play video

Video Gallery : एक चिन्गारी लोगों पर पड़ सकती है भारी, 46 पटाखे की दुकान पर एक भी दमकल नहीं

- व्यवसायियों ने यहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए नगरपालिका से टैंकर या दमकल की मांग की है

Google source verification

जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पटाखों की दुकान लगी है। यहां पटाखों की 46 दुकानें सजी है, लेकिन सुरक्षा के माकूल इंतजाम प्रशासन की ओर से नहीं किया गया है। यहां न तो पानी का टैंकर लगा है और न ही दमकल की व्यवस्था की गई है। इसके चलते खतरे के ढेर से लोग पटाखा खरीदने पहुंच रहे हैं। लोगों को इस बात की चिंता सता रही है कि कहीं एक चिंगारी उठी तो सारे के सारे बारूद के ढेर एक मिनट में स्वाहा हो सकता है।

Read More : लक्ष्मी जब घर आती है तो कांग्रेस का हाथ पकड़ कर नहीं आती, लक्ष्मी आती है तो कमल पर बैठकर आती है… इरानी ने और क्या कहा, पढि़ए पूरी खबर…

 

Video Gallery : एक चिन्गारी लोगों पर पड़ सकती है भारी, 46 पटाखे की दुकान पर एक भी दमकल नहीं

शहर में पटाखा का बाजार हाई स्कूल में लगता है। यहां दीवाली के तीन-चार दिन पहले से पटाखों की दुकान लग जाती है। इस वर्ष तकरीबन 46 व्यवसायियों ने पटाखे की दुकान लगाए हैं। शहर सहित आसपास के गांव के लोग भी यहां पटाखा खरीदने पहुंचते हैं। सुरक्षा की दृष्टिकोण से यहां प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। पहले यहां टैंकर से पानी की व्यवस्था कराई जाती थी। वहीं दमकल को भी यहां सुरक्षार्थ रखा जाता था, लेकिन इस वर्ष प्रशासन ने यहां कोई व्यवस्था नहीं की है। इसके चलते पटाखा व्यवसायियों में गहरा रोष व्याप्त है। व्यवसायियों का कहना है कि यदि एक चिंगारी यहां पड़ जाए तो व्यवसायियों पर कहर बरपा सकता है। जिसे देखते हुए व्यवसायियों ने यहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए नगरपालिका से टैंकर या दमकल की मांग की है।

-हाई स्कूल मैदान में पटाखे के बाजार में दमकल की व्यवस्था कराई जाती है। इस वर्ष वहां दमकल क्यों नहीं भेजा गया इसका पता लगाया जाएगा। वहां तत्काल दमकल की व्यवस्था कराई जाएगी- मालती देवी रात्रे, अध्यक्ष नपा जांजगीर नैला