23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एलपीजी सिलेण्डर से भरा ट्रक पलटा, ड्रायवर को कांच तोड़कर निकालना पड़ा बाहर

निर्माणाधीन मार्ग मे संकेतक नही लगने से रोज हो रही घटनाएं

2 min read
Google source verification
निर्माणाधीन मार्ग मे संकेतक नही लगने से रोज हो रही घटनाएं

निर्माणाधीन मार्ग मे संकेतक नही लगने से रोज हो रही घटनाएं

जांजगीर-चांपा. जिले नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्गुंडी के पास एलपीजी सिलेण्डर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ड्राईवर ट्रक भी ट्रक की केबिन में फंस गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने ट्रक का कांच तोड़कर ड्राइवर को बाहर निकाला।

नवागढ़ पुलिस के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक रायपुर से जांजगीर की ओर सिलेण्डर डिलीवरी लेकर आ रहा था। रविवार सुबह वह जैसे ही नवागढ़ थाना क्षेत्र के नेंगुरडीह गांव के पास पहुंचा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग पहले तो भरे सिलेंडर ट्रक से गिरने के चलते दहशत में आ गए, लेकिन जब कोई सिलेंडर फटने की दुर्घटना नहीं हुई तो लोग धीरे-धीरे ट्रक के पास आए और दुर्घटना स्थल पर दूर तक बिखरे सिलेण्डर को एकत्रित करने में मदद की। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। ठेकेदार ने निर्माण कार्य चलने के बाद बाद भी मोड़ वाली जगहों पर ना निर्माण का बोर्ड लगाया है और ना ही दिशा संकेतक। जिसकी वजह से इस क्षेत्र में कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद विभाग के द्वारा मापदण्डों का पालन नहीं किया जा रहा है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
नेगुरडीह ग्राम पंचायत के पास जैसे ही रुक्कत्र गैस से भरे सिलेंडरों का ट्रक पलटने की जानकारी नवागढ़ पुलिस को लगे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। उसने मामले को अपने में काबू में करने की कोशिश की। हालांकि दुर्घटनास्थल से एक भी सिलेंडर गायब नहीं हुआ। लोग उल्टा बिखरे सिलेंडरों को भरने में मदद कर रहे थे। वहीं कुछ लोग ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर को निकाल रहे थे। इसके चलते लोगों ने ट्रक के सामने का शीशा जरूर तोड़ा, लेकिन ड्राइवर को समय रहते जिंदा निकाल लिया गया। इसके बाद ड्राइवर को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल एंबुलेंस से भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।