वन विभाग के कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार अभी भी हाथी आसपास विचरण कर रहे हैं। जिन्हें वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा अपने जान को दांव लगाकर जंगल अन्दर खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही हाथियों की लगातार निगरानी कर रही हैं और ग्रामीणों को सतर्क कर रही हैं उनका उद्देश्य है कि हाथी गांव में दोबारा न घुस सकें।