25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fake Death Certificate: फर्जी मृत्यु प्रमाण बनवाकर जमीन कब्जाने की साजिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार

Fake Death Certificate: जांजगीर चांपा के अकलतरा में अपने भाई के जमीन को कब्जाने के लिए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
फर्जीवाड़ा (photo-patrika)

फर्जीवाड़ा (photo-patrika)

Fake Death Certificate: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा के अकलतरा में अपने भाई के जमीन को कब्जाने के लिए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार अर्चना खण्डेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसके पति की मृत्यु 20 सितंबर 2022 को जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में हो गई।

इसके देवर देवेन्द्र खण्डेल एवं एक अन्य के द्वारा झूठा शपथ पत्र प्रस्तुत करते हुए प्रार्थिया के पति रामेश्वर प्रसाद खण्डेल कि मृत्यु को अकलतरा में 20 सितंबर 2022 में होना बताकर नगर पालिका अकलतरा से रामेश्वर प्रसाद खण्डेल का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करा लिया।

Fake Death Certificate: जमीन पर अवैध कब्जा रोकने की कार्रवाई

उक्त जारी किए गए मृत्यु प्रमाण पत्र को आरोपी देवेन्द्र खण्डेल एवं एक अन्य आरोपी के द्वारा तहसील न्यायालय अकलतरा में राजस्व प्रकरण 2022-2023 में व प्रार्र्थिया को दूसरा विवाह कर लेना बताकर तहसील न्यायालय अकलतरा में झूठा आवेदन और शपथ पत्र दिया, परन्तु ओरिजनल मृत्यु प्रमाण पत्र दंतेवाडा से बना था। रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने पर पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय द्वारा प्रकरण के जल्द निराकरण के लिए आरोपी की गिरफ्तार करने के लिए निर्देश प्राप्त हुआ। आरोपी देवेन्द्र खण्डेल को पकड़ा गया। जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।