इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव, एसपी नीतु कमल ने भी भाषण देकर महिलाओं में जोश भरा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं में आज भी वही गुण हैं जो झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, दुर्गावती में थी। आज वे गांव में फैली सामाजिक बुराईयों को जड़ से उखाड़ फेकने में सक्षम हैं। बशर्ते उन्हें प्रशासन का सहयोग मिलना चाहिए।