11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फाटक के बीचों-बीच ट्रक में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप, घंटों लगा रहा जाम

Janjgir Champa News: सक्ती जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल जिले के सकरेली रेलवे फाटक के बीच ट्रक फंसने और उसमें आग लगने की वजह से रेलवे ट्रैक और नेशनल हाईवे पर 7 घंटे तक जाम रहा।

less than 1 minute read
Google source verification
Fierce fire in the truck between the railway gate

फाटक के बीचों-बीच ट्रक में लगी भीषण आग

CG Accident News: जांजगीर चांपा के सक्ती जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल जिले के सकरेली रेलवे फाटक के बीच ट्रक फंसने और उसमें आग लगने की वजह से रेलवे ट्रैक और नेशनल हाईवे पर 7 घंटे तक जाम रहा। जिसके बाद दमकल वाहनों के आग बुझाने (cg news) एवं जेसीबी वाहन से ट्रैक को खाली कराए जाने के बाद ही रेलवे ट्रैक और नेशनल हाईवे की स्थिति सामान्य हुई।

यह भी पढ़े: हो जाइए सावधानी....शुरू हो गया रेंगती मौत का कहर, अब तक इतने लोग हुए सर्पदंश के शिकार

मौके पर पहुंची पुलिस

इस घटना के बारे में बाराद्वार टीआई राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि जिले में रात के करीब 11:30 बजे सकरेली रेलवे फाटक के पास तार से भरी ट्रक रेलवे बिजली लाइन की चपेट में आ गई जिसके चलते (truck caught fire between railway gate) उसमें भीषण आग लग गई। इस आगजनी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व दमकल की टीम पहुंची। जिसके बाद आग को बुझाया गया है। आग पर काबू पाने से लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़े: CG Politics: कांग्रेस सरकार के चलते धर्मांतरण की आग में जल रहा बस्तर : संतोष पांडे