14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जांजगीर चंपा
गठित हुई महिला कमांडो और महिला रक्षा टीम, सामाजिक बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेंकने होगा प्रयास
Play video

गठित हुई महिला कमांडो और महिला रक्षा टीम, सामाजिक बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेंकने होगा प्रयास

सामाजिक कार्यकर्ता शमशाद बेगम ने अपने गृहग्राम गुंडरदेही में स्व.सहायता समूह महिला कमांडो का गठन किया था।

Google source verification

जांजगीर चाम्पा. जिले में महिला कमांडो अब विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शराब और अन्य सामाजिक बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेंकने का प्रयास करेंगी। गौरतलब है कि 2006 में सामाजिक कार्यकर्ता शमशाद बेगम ने अपने गृहग्राम गुंडरदेही में स्व.सहायता समूह महिला कमांडो का गठन किया था।

इस समूह ने क्षेत्र में शराब और अन्य सामाजिक बुराइयों को खत्म करने का बीड़ा उठाया और आज इसमें लगभग आठ हजार महिलाएं साथ मिलकर शराब माफियाओं से लोहा ले रही हैं। 52 साल की बेगम को 2012 में भारत सरकार ने महिलाओं की शिक्षा, पिछड़े वर्ग की उन्नति और अन्य सामाजिक कार्यों के लिए पद्म श्री सम्मान से नवाज़ा था। आज उन्हीं के कर कमलों से जांजगीर चाम्पा जिले में महिला कमांडो टीम का गठन किया गया। इस दौरान जिले से सैकड़ों की तादाद में महिलाओं ने इस विशेष टीम का हिस्सा बनने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़