CG Snake Bite: छत्तीसगढ़ के जांजगीर में जिस मासूम की किलकारी घर आंगन में गूंजा करती थी और जिसकी शरारतों से घर में रौनक हुआ करती थी, एक विषधर के काटने से मंगलवार को उसकी सांसे थम गईं। परिवार को यकीन ही नहीं हो पा रहा था कि कल तक हुड़दंग मचाने वाला उनका लाल एकदम से शांत कैसे हो गया। डॉक्टर को दिखाया, वैद्य की तलाश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।