28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Korba / CG Accident: झारखंड से बेटी को मिलने आई माँ…सड़क हादसे में हो गई मौत

CG Accident: झारखंड से बेटी को मिलने आई माँ…सड़क हादसे में हो गई मौत

CG Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सुबह की सैर पर निकली एक महिला हादसे का शिकार हो गई। उसे गंभीर चोटें आई। महिला को आनन- फानन में गेवरा के एनसीएच अस्पताल पहुंचाया गया। परीक्षण कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 30 Aug 2024, 1:48 PM IST

accident

CG Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। बता दें कि हादसे से महिला को गंभीर चोट भी आई जिसके बाद महिला को आनन- फानन में गेवरा के एनसीएच अस्पताल पहुंचाया गया। परीक्षण कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

CG Accident: एसईसीएल की प्रगतिनगर कॉलोनी में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान अभिषेक आनंद का मकान है। अभिषेक के घर उनकी सास मंजू देवी आई हुई थीं। गुरुवार की सुबह मंजू देवी सैर के लिए निकली थीं। प्रगतिनगर तालाब के पास मेन रोड पर तेज रफ्तार वाहन ने महिला को ठोकर मार दिया। उसे आनन फानन में नेहरू शताब्दी अस्पताल पहुंचाया गया। परीक्षण कर डॉक्टर ने मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस जांच कर रही है। मंजू देवी झारखंड की रहने वाली थीं। हाल ही में बेटी-दामाद के घर दीपका पहुंची थीं। बेटी-दामाद की ओर से हादसे की सूचना मंजू देवी के झारखंड में रहने वाले परिवार को दी गई। उनके दीपका पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: CG Road Accident: अपने ही ट्रेलर ने ले ली जान, अनियंत्रित हो गई थी गाड़ी, ड्राइवर की दब कर दर्दनाक मौत

CG Accident: टक्कर किसने मारा? यह स्पष्ट नहीं, चर्चा नाबालिग के नाम की

मंजू देवी को टक्कर किसने मारा? यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिवार के दीपका पहुंचने पर मर्ग कायम किया जाएगा। इसके बाद जांच शुरू होगी। इस बीच दुर्घटना को लेकर दो बातें सामने आ रही है। बताया जा रहा कि हादसा कार की ठोकर से हुआ। कुसमुंडा सामंता कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर सुमन कुमार डे अपने बच्चे को लेकर दीपका के निजी स्कूल में छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में मंजू देवी फूल तोड़ने के लिए बढ़ रही थीं। तालाब के पास चालक ने मंजू देवी को टक्कर मार दिया। इससे महिला को गंभीर चोटें आई।

उसे आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। महिला की मौत हो गई। जबकि कई लोगाें का दावा है कि नेहरू शताब्दी अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में दो छात्र दिखाई दे रहे हैं, जो कार से घायल महिला को उतार रहे हैं। वहीं इंजीनियर सुमन डे ने स्थानीय मीडिया को बताया है कि घटना कार से नहीं बल्कि स्कूटी से हुई। स्कूटी की ठोकर से महिला को चोटें आई थी। तब उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिवार को दिया और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए अपने घर से कार मंगाया। वहीं स्थानीय लोगाें के बीच चर्चा है कि कार को नाबालिग चला रहा था। इससे हादसा हुआ होगा। इसके पीछे उनका तर्क है कि कार से अस्पताल परिसर में दो छात्र उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस की जांच में स्पष्ट होगा मामला

इधर, पुलिस का कहना है कि हादसे की सूचना मिली है। लेकिन मृत महिला के दामाद ने उनके परिवार की उपस्थिति में मर्ग जांच के लिए पंचनामा की कार्रवाई करने की मांग की है। उनके आने के बाद ही जांच शुरू होगी। इसके बाद दुर्घटना कैसे हुआ? यह कारण स्पष्ट हो सकेगा।