दोपहिया वाहन सीजी-12बीएम- 7325 पर बैठकर करण मरकाम उम्र 35 वर्ष निवासी कोरबा अपने साथी दीपक मरावी उम्र 25 वर्ष के साथ बाइक से कोरबा की ओर आ रहा था। पाली में सरईपाली ओवरब्रिज के पास युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर स्थित डिवाइडर से टकरा गई। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पाली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक मरावी से की गई है जबकि करण मरकाम को गंभीर चोटें आई है। पाली में प्राथमिक इजाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।