रायपुर.इस बार आए गेट के नतीजों में एनआईटी रायपुर के पूर्व विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान का लोहा मनवाया और कहा कि उन्हें जो सफलता मिली वह एनआईटी के पढ़ाए गए कोर्स की बदौलत ही मिली है। यहां 2018 में मेटलर्जिकल से पासआउस अरनब रमुई ने तीसरी और विपुल ने 7वीं रैंक हासिल कर पूरे एनआईटी का नाम रोशन किया है। वह भले ही एनआईटी से पासआउट हो चुके हैं, लेकिन दोनों का ही कहना है कि एनआईटी रायपुर का स्टडी मटेरियल गेट के सिलेबस से पूरी तरह मिलता है। यदि न्यू कमर स्टूडेट्स सही से क्लास में पढ़ाई करें और नोट्स बनाकर गंभीरता से रिवीजन करें तो उन्हें सिंगल रैंक लाने से कोई नहीं रोक सकता है। इसमें 13वां रैंक मृदुल यादव का है। ये भी एनआईटी रायपुर से 2019 की आर्किटेक्चर डिपार्टमेंट से पासआउट हैं और गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं। इन तीनों ने ही पत्रिका से खास बातीच में अपनी सफलता फंडा शेयर किया, जिससे उनके जूनियर्स इसका फायदा ले सकें।