
DMU
आबूरोड-अहमदाबाद डीएमयू के इंजन में मंगलवार देर रात आग लग गई। ट्रेन के इंजन से धुआं उठता देख कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे नगरपालिका व गेल इंडिया के दमकल वाहन ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही की ट्रेन खाली थी अन्यथा जानमाल की हानि हो सकती थी। ट्रेन अपने5.05 बजे के निर्धारित समय से दो घंटा देरी से सात बजे रवाना हुई।
जानकारी के अनुसार आबूरोड-अहमदाबाद ट्रेन रात्रि को मेहसाणा से 12.55 बजे आबूरोड पहुंची। इसके बाद रात 2.40 बजे यार्ड में खड़ी ट्रेन के बीच वाले इंजन से अचानक धुआं उठता देख कैरिज विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक व उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पालिका व गेल के दमकल वाहनों ने 3.40 बजे आग पर काबू पा लिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर सीनियर डीएमई सुभाष मीणा, टीआई आरएन जाटव, तहसीलदार मनसुखराम डामोर, आरपीएफ के विष्णु शर्मा, विश्वेन्द्रपाल तथा शहर पुलिस के सीताराम मौके पर पहुंचे।
कारणों का लगाते रहे अनुमान
मौके पर पहुंचे अधिकारी व कर्मचारी आग लगने के कारणों का अनुमान लगाते रहे। कोई शॉट सर्किट तो कोई बूस्ट में आग लगने से लापरवाही को कारण बताकर चर्चा करता दिखाई दिया, हालांकि अधिकारियों से आग लगने के कारण को लेकर पूछने पर आग के कारण को अज्ञात बताते हुए इसे जांच का विषय बताया। आग व धुएं के कारण इंजन के अंदर कालिख जम गई। ट्रेन नियत समय से दो घंटे देर से रवाना हुई। ऐसे में ट्रेन लेट होने से यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा।
Published on:
17 Nov 2016 09:59 am
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
