scriptमनमोहन सरकार में 54 लाख करोड़ का कर्ज था वहीं मोदी की सरकार में 82 लाख करोड़ का कर्ज है, सीएम ने पीएम पर निशाना साधते हुए ये भी कहा… | Lok Sabha CG 2019 - CM arrived Dabhara | Patrika News

मनमोहन सरकार में 54 लाख करोड़ का कर्ज था वहीं मोदी की सरकार में 82 लाख करोड़ का कर्ज है, सीएम ने पीएम पर निशाना साधते हुए ये भी कहा…

locationजांजगीर चंपाPublished: Apr 21, 2019 06:12:02 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

कहा- हमने आते ही किसानों को समर्थन मूल्य में 2500 रुपए में धान खरीदा

मनमोहन सरकार में 54 लाख करोड़ का कर्ज था वहीं मोदी की सरकार में 82 लाख करोड़ का कर्ज है, सीएम ने पीएम पर निशाना साधते हुए ये भी कहा...

मनमोहन सरकार में 54 लाख करोड़ का कर्ज था वहीं मोदी की सरकार में 82 लाख करोड़ का कर्ज है, सीएम ने पीएम पर निशाना साधते हुए ये भी कहा…

जांजगीर-डभरा. डभरा के चुनावी सभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की आर्थिक स्थिति की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को कर्ज तले दबा दिया है। इससे पहले जब देश में मनमोहन सिंह की सरकार थी तब देश में तकरीबन 54 लाख करोड़ का कर्ज था। जब से मोदी की सरकार आई है तब से देश में 82 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केवल देश में ही नहीं बल्कि प्रदेश में भी आर्थिक स्थिति उस वक्त ठीक नहीं थी जब प्रदेश में रमन सिंह की सरकार थी। रमन सिंह ने 15 सालों में केवल कमीशन खाने का काम किया है। उन्होंने चावल वितरण किया उसमे कमीशन, दाल वितरण किया उसमें कमीशन खाया, चना वितरण किया उसमें कमीशन और यहां तक कि नमक में भी उन्होंने कमीशन खाने का खेल किया है। यही वजह है कि प्रदेश की जनता ने उन्हें उखाड़ फेक दिया।
उन्होंने कहा कि चंद्रपुर विधानसभा में राजघराने के लोग चुनाव में किस्मत आजमा रहे थे, लेकिन राज को एक चरवाहा ने पटखनी दे दिया। इससे और क्या विडंबना हो सकती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जब से आई है तब से प्रदेश के किसान खुशहाल हैं। क्योंकि हमने आते ही किसानों को समर्थन मूल्य में 2500 रुपए में धान खरीदा। किसानों का अरबों रुपए का कर्ज माफ किया। आने वाले दिनों में भी कुछ ऐसा काम करेंगे जिससे प्रदेश की जनता उन्हें दोबारा मौका देगी। इस दौरान कार्यक्रम में हजारों की भीड़ मौजूद थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो