
जांजगीर-चांपा. स्टेशन रोड नैला में ठेकेदार संतोष शर्मा के सेट्रिंग प्लेट मटेरियल स्टॉक में सोमवार की सुबह 12 बजे भीषण आग लग गई। आगजनी से तकरीबन 50 हजार रुपए का लकड़ी जलकर खाक हो गया। आग को बुझाने दमकल का सहारा लिया गया। लगभग दो घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दरअसल पड़ोस के युवकों ने सड़क किनारे फैले कचरे में आग लगा दी थी। आग की लपटें सेट्रिंग प्लेट मटेरियल की ओर पहुंच गया। धीरे-धीरे आग पूरे लकड़ी के गोदाम की ओर पहुंच गया। जिससे आग विकराल रूप धारण ले लिया। आग को बुझाने के लिए आसपास के लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए थे।
Read More : सेहत के साथ खिलवाड़, पढि़ए खबर यहां किस तरह से बिना डिग्री के संचालित हो रहे कई दवाई दुकान
स्टेशन रोड नैला में गणेश टॉकिज के सामने ठेकेदार संतोष शर्मा उर्फ पप्पू महराज का सेट्रिंग प्लेट मटेरियल स्टॉक है, जहां पर लकड़ी के बल्ली एवं सेट्रिंग प्लेट मटेरियल रखा हुआ है। सोमवार की सुबह 12 बजे आसपास के बच्चों ने होली के दौरान निकले कचरा को जलाने के लिए माचिस मार दिया। आग की लौ धीरे-धीरे सेट्रिंग प्लेट मटेरियल की ओर चला गया। इससे आग धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में इक_े हो गए और वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाने के लिए दमकल को फोन किया। कुछ देर बाद मौके पर दमकल जरूर पहुंचा, लेकिन उसमें पानी नहीं था, तब तक आग बुझ नहीं पाई थी।
दमकल वाहन पानी लेने चला गया। जब तक वह पानी लेकर घटना स्थल पर पहुंचा तब तक आग धू-धूकर जल रहा था। कुछ देर बाद दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी से तकरीबन 50 हजार रुपए की लकड़ी जलकर खाक हो गया। फिलहाल पप्पू महराज ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर लिया है। इस दौरान सड़क किनारे मेन रोड में आगजनी से आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित हो गया था। क्यों कि दमकल मशीन सड़क पर ही खड़ी थी। आगजनी से धुआं निकल रहा था, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।
तो हो सकता था लाखों का नुकसान
रिहायशी इलाके में आगजनी की घटना ने मोहल्ले के लोगों को चौंका दिया था। दरअसल घटना स्थल से लगे स्थान पर अग्रवाल प्रिंटिंग प्रेस सहित अन्य कई बड़ी-बड़ी दुकानें हैं। जहां प्रिंटिंग प्रेस के लाखों की मशीनें रखी थी। आग लगते देख अग्रवाल प्रिटिंग प्रेस के संचालक ने दुकान से अपनी सारी मशीनें खाली करवा दिया, नहीं तो लाखों का नुकसान हो सकता था। इसके बाद भी आगजनी से प्रिंटिंग प्रेस के बाहर लगे फ्लेक्सी सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया है।
Published on:
05 Mar 2018 06:02 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
