जांजगीर पुलिस ने बताया कि जन आवाज पोर्टल समाचार में स्थानीय नेता के विरुद्ध की गई प्रकाशन के संबंध नोटिस जारी किया गया है। जांजगीर चाम्पा मॉनिटरिंग सेल द्वारा सभी प्रकार के सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।सभी तरह के सोशल मीडिया साइट में किसी भी तरह से आपत्ति जनक पोस्ट करने पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी, जातिगत व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले पोस्ट करने से बचें। नहीं तो पोस्ट करने वाले व पोस्ट में कमेंट करने वाले पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।