
विजय चौधरी ने एक टीम गठित कर बिरगहनी रवाना किया और अजय की घेराबंदी कर उसे पकड़कर पूछताछ की।
जांजगीर-चांपा. नगरदा थाना अंकर्गत बरपाली में संचालित इलेक्ट्रॉनिक दुकान में 25 जनवरी की रात हुई चोरी के आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर चोरी गए सामान को जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है।
क्राइम ब्रांच प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि बरपालीकला निवासी सेत कुमार कैवर्त पिता हरिहर कैवर्त (35) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि २४-२५ जनवरी की बीती देर रात गांव में ही स्थित उसकी मोबाइल दुकान में घुसकर कुछ अज्ञात लोगों ने एक एलईडी टीवी, एक पुराना टीवी, तीन एंड्रायड मोबाइल, 8 छोटे मोबाइल, होम थिएटर, सीलिंग फैन, 30 काडज़् रीडर, डीटीएच रिसीवर, 10 मोबाइल बैटरी और 2250 रुपए नगद सहित कुल 21150 रुपए का माल चोरी हो गया है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 457 380 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान क्राइमब्रांच प्रभारी विजय चौधरी को बलौदा क्षेत्र के मुखबिर से सूचना मिली कि बिरगहनी निवासी अजय कुर्रे चोरी का मोबाइल उपयोग कर रहा है। विजय चौधरी ने तुरंत एक टीम गठित कर बिरगहनी रवाना किया और अजय की घेराबंदी कर उसे पकड़कर पूछताछ की।
पूछताछ में अजय ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया और उसने अपने दोस्तों के साथ चोरी की घटना को करना स्वीकार किया। उसने बताया कि कोरबा पुरानी बस्ती निवासी सनी आदिले के कहने पर वह उसकी सफेद रंग की बोलेरो सीजी 12 एच 2159 से बिरगहनी गया। वहां उसने वहीं कर निवासी मनकू उर्फ, सोमदेव रात्रे, भाऊ उर्फ प्रेम कुर्रे और सूर्या बघेल के साथ मिलकर बरपालीकला पहुंचा और मोबाइल दुकान में घुसकर एलईडी टीवी मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम को रवाना किया लेकिन भाऊ उर्फ प्रेम कुर्रे और सूर्या बघेल को पुलिस के रेड की सूचना पहले ही मिल जाने से वह फरार होने में कामयाब हो गए। शेष आरोपियों को पुलिस ने चोरी के सामान और चोरी की घटना में उपयोग की गई बोलेरो के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। उक्त कार्रवाई में एसआई मुकेश पाण्डेय, प्र. आरक्षक मनोज तिग्गा, आरक्षक गौरीशंकर राय, दामोदर जायसवालव सुरेंद्र खरे की भूमिका रही।
Published on:
13 Feb 2018 10:34 am
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
