जिले में सिंचाई के साधनों का असर किसानों पर अच्छा खासा पड़ रहा है, लेकिन सरकार यदि किसानों के मेहनत का फल सही सलामत दे तो जिले के किसान धान नहीं सोने की फसल उगाने दुगुनी मेहनत करते। बशर्ते सरकार किसानों की मेहनत की कमाई को खरीदने आनाकानी करता है, जिसके चलते किसान अपना उत्पादन समर्थन मूल्य पर नहीं बेच पाते। पहले जहां धान खरीदी अनलिमिटेड होती थी। वहीं अब प्रति एकड़ मात्र 15 क्विंटल कर दी गई है। जिसके चलते समितियों में सीमित धान जा रहा है। वहीं दूसरा कारण हर साल जिले के अकलतरा, बलौदा, सक्ती सहित कई ब्लाक में कम बारिश की वजह से धान की खरीदी प्रभावित हो रही है। वहीं क्षेत्र में नहर का जाल फैला भी है तो बहुत कम इलाके में। नहर होते हुए भी कई गांव सूखे की चपेट में आ जाता है। जिसके चलते साल दर साल कम खरीदी हो रही है।