11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हुड़दंगियों से निपटने पुलिस की तैयारी,19 थाना व पांच पुलिस चौकी में बनाए गए 50 फिक्स प्वाइंट, पढि़ए खबर…

- सात बाज पार्टी के 402 जवान रहेंगे चप्पे-चप्पे तैनात -पट्रोलिंग पार्टी की टीम रवाना

2 min read
Google source verification
हुड़दंगियों से निपटने पुलिस की तैयारी,19 थाना व पांच पुलिस चौकी में बनाए गए 50 फिक्स प्वाइंट, पढि़ए खबर...

जांजगीर-चांपा. होली की हुड़दंगियों से निपटने पुलिस ने शहर सहित ग्रामीणों अंचल में वाहनों की सघन जाच पड़ताल करेगी। इसके लिए जिले के 19 थाना व पांच पुलिस चौकी में 50 फिक्स प्वाइंट बनाए गए हैं। जहां 65 पेट्रोलिंग पार्टी नजर लगाए रहेंगे। इसके लिए 25 थाना चौकी में एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 10 उप पुलिस अधीक्षक सहित 23 थाना चौकी प्रभारी की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें 402 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा प्रत्येक सब डिविजन में सात बाज पार्टी पेट्रोलिंग करेंगे। ड्यूटी के दौरान संदिग्ध स्थिति में पाए जाने पर उन्हें तीन दिन तक जेल की सलाखों में डाला जाएगा।

एसपी नीतु कमल ने होली के दौरान तीन सवारी बिठाने, शराब की नशे में वाहन चलाने, तेज रफ्तार में वाहन चलाने, प्रेशर हार्न का उपयोग करने एवं बिना नंबर वाली वाहन चलाए जाने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इसके अलावा ग्रामीण अंचल में महिला रक्षा टीम को भी तैनात किया गया है। महिला रक्षा टीम बदमाश युवकों पर नजर गड़ाए रहेंगे। महिला रक्षा टीम बदमाशी करने वाले लोगों की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के 94791 93199 व 07817- 222225 नंबर पर फोन कर सूचना दे सकते हैं।

Read More : VIDEO- पिकअप ने स्कूटी को मारी ठोकर, इलाज के दौरान दो महिलाओं ने तोड़ा दम, शहर में मातम

इसके अलावा पुलिस के द्वारा बनाए गए वाट्सअप नंबर 7389491091 नंबर में काल कर वाट्स नंबर पर सूचना दे सकते हैं। इन दिनों लगातार वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की नजर शहर सहित गांव के चप्पे चप्पे में पैनी नजर रहेगी। अभियान के दौरान कई वाहन चालक पकड़े भी जा रहे हैं। एसपी ने बताया कि वाहन चालकों के खिलाफ लगातार तीन अभियान चलेगा। पकड़े जाने पर उनके खिलाफ शांति भंग की धाराओं के तहत जेल में दाखिल किया जाएगा। उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि उन्हें कोर्ट से तीन दिन जमानत नहीं मिल पाएगी।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग