
Road Accident: जांजगीर चांपा में अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खंभे टकरा गई। इससे हादसे में पीछे बैठक बुजर्ग की मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक गंभीर हालात में सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि खेत से दोनों वापस घर लौट रहे थे। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
पुलिस के अनुसार अकलतरा थाना अंतर्गत गांव अर्जुनी निवासी पुनीराम व सावन दास बाइक से खेत गए हुए थे। दोनों रिश्ते में मामा, भांजा हैं। रविवार की सुबह करीब 8 बजे दोनों बाइक में बैठकर खेतों को देखकर वापस अपने गांव अर्जुनी लौट रहे थे। बाइक को पुनीराम चला रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर खेत के किनारे लगे खंभे से जा टकराई। हादसे में दोनों बाइक से गिर गए। इससे पीछे बैठे सावन दास (60) की सिर पर गंभीर चोट आई, इससे मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं पुनीराम को गंभीर हालत में सीएचसी अस्पताल अकलतरा में ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। अकलतरा पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की गई। इसके बाद पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है।
जानकारी के अनुसार पुनीराम और सावन दास रिश्ते में मामा भांजा लगते हैं। रविवार की सुबह 8 बजे दोनों एक बाइक में बैठकर खेतों को देखकर वापस अपने गांव अर्जुनी आ रहे थे। बाइक पुनीराम चला रहा था, इस दौरान तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। अकलतरा पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Updated on:
25 Nov 2024 12:06 pm
Published on:
25 Nov 2024 12:06 pm
