
जांजगीर-चांपा. बेटी के हाथ पीले कर कर्ज में डूबे एक किसान को कर्ज की राशि 16 सौ रुपए नहीं चुका पाना महंगा पड़ गया। साहूकार ने तीन-चार साल इंतजार किया। जब किसान ने कर्ज नहीं पटा पाया तो अपने पिता समेत चार लोगों के साथ मिलकर पीडि़त से 1600 रुपए के बदले 40 हजार लूटकर भाग निकले।
पीडि़त ने मामले की रिपोर्ट हसौद थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। घटना 24 फरवरी की है। तीन दिन बाद घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने मंगलवार को इस बात की जानकारी मीडिया को दी।
Read More : अनेस्थिशिया विशेषज्ञ के नहीं होने पर दूसरे अस्पताल से डॉक्टर बुलाकर किया जाता है ऑपरेशन
हसौद पुलिस ने बताया कि ग्राम पेंड्री निवासी महेत्तर साहू पिता दाऊराम 49 तीन-चार साल पहले अपने गांव के ही कुलदीप से 1600 रुपए कर्ज लिया था। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह कर्ज की राशि छूट नहीं पा रहा था। इस दौरान वह अपनी बेटी की शादी किया। जिससे उसका कर्ज कम होने के बजाए उल्टे बढ़ गया।
24 फरवरी को वह गांव के सोसायटी से 40 हजार रुपए कर्ज लेकर अपने घर जाने निकला था, तभी वहां पर कुलदीप साहू, बहादुर साहू, ननकी दाउ साहू एवं किशन साहू पहुंच गए। चार लोगों के बीच कुलदीप अपनी कर्ज की रकम महेत्तर से मांगने लगा। महेत्तर सरेराह पैसे मांग रहे हो कहकर आवेश में आ गया और कर्ज की राशि नहीं दूंगा कहने लगा, जिसे देख कुलदीप उसकी पिटाई करने आमादा हो गया। इतना ही नहीं महेत्तर के पाकेट में रखे 40 हजार रुपए को लूटकर अपने साथियों के साथ भाग निकला।
इधर महेत्तर ने मामले की रिपोर्ट हसौद थाने में दर्ज करा दी। हसौद थाना प्रभारी चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 394 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। सोमवार को पुलिस ने चारों आरोपी कुलदीप साहू पिता बहादुर, बहादुर साहू पिता चुडुराम, ननकी दाउ साहू पिता चुडुराम एवं किशन साहू पिता बहादुर को अपने कब्जे में लिया और उन्हें न्यायिक रिमांड में भेज दिया।
Published on:
27 Feb 2018 06:58 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
