11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संजीवनी सुविधा नहीं मिल पाई, सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की दर्दनाक मौत

मुलमुला थानांतर्गत ग्राम बनाहिल में मंगलवार देर शाम को हुई घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 28 Feb 2018, 8:09 PM IST

Accidental death in janjgir

मुलमुला थानांतर्गत ग्राम बनाहिल में मंगलवार देर शाम को हुई घटना

जांजगीर-चांपा. सरकार ने दुर्घटना में कमी लाने भले ही लोगों को संजीवनी सुविधा उपलब्ध कराई है, लेकिन यह सुविधा लोगों के लिए मुसीबत से कम नहीं लग रहा है। पांच साल पहले उपलब्ध कराई गई संजीवनी वाहन अब कंडम हो चुके हैं।

जिले के 14 में से 7 वाहन कबाड़ का रूप ले लिया है। पामगढ़, अकलतरा, बलौदा सहित अन्य सीएचसी के संजीवनी वाहन खराब हो चुके हैं। इसके कारण दुर्घटना में घायल मरीज को फौरी तौर पर इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कुछ इसी तरह की लापरवाही के चलते एक वृद्ध की मंगलवार की रात को फिर मौत हो गई।


मुलमुला थानांतर्गत ग्राम बनाहिल में मंगलवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से पकरिया निवासी साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। दरअसल गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अकलतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसे समय पर संजीवनी वेन की सुविधा नहीं मिल पाई।

घायल के परिजन उसे अपने निजी वाहन में बिलासपुर सिम्स ले जा रहे थे लेकिन, रास्ते में घायल की मौत हो गई। बुधवार को सिम्स में मृतक का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंपा गया। इधर पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मुलमुला पुलिस के मुताबिक पकरिया झूलन निवासी सोमवार सिंह गोंड़ पिता पुन्नू लाल (55) गांवों में घूमकर चना मुर्रा बेचने का काम करता है। हर रोज की तरह वह मंगलवार की शाम सात बजे साइकिल से चना मुर्रा बेचकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसे बनाहिल सबरिया डेरा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। इससे साइकिल सवार सड़क पर गिरा पड़ा रहा। इस दौरान आसपास के लोगों ने संजीवनी वाहन को बुलाए, लेकिन संजीवनी बिगड़ी पड़ी थी।

इस कारण उसे गंभीर अवस्था में निजी साधन से अकलतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए। अकलतरा के डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर सिम्स रेफर कर दिया। सिम्स जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसे मृत अवस्था में सिम्स ले गए। बुधवार की सुबह उसका पोस्टमार्टम किया गया फिर शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया।



सीसी कैमरा भी बिगड़ा पड़ा
बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना सहित अन्य संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के लिए पुलिस ने मुलमुला चौक में सीसी टीवी कैमरे की व्यवस्था की है, लेकिन यह सीसी कैमरा बिगड़ा पड़ा है। यदि कैमरा सही होता तो निश्चित ही दुर्घटनाकारित ट्रेलर का पता लगाया जा सकता था। गौरतलब है कि इस रूट में जब से केएसके वर्धा पावर प्लांट का निर्माण हुआ है

तब से भारी वाहनों की कतार सड़क पर चौबीसों घंटे लगी रहती है। सड़क पर छोटे वाहनों में चलने वाले लोग चीटिंयों की तरह रौंदे जा रहे हैं। दो दिन पहले ही इसी रूट में अकलतरा के पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मौके पर आक्रोशित लोगों ने लगातार पांच घंटे जाम कर दिया था।