27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जुआरी दांव लगाने में थे मस्त, इतने में पहुंची पुलिस, 10 जुआरियों से 33 हजार जब्त

एसपी नीतु कमल के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार की शाम दुरपा के जुआ अड्डे पर दबिश दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 24 Jun 2018, 2:14 PM IST

जुआरी दांव लगाने में थे मस्त, इतने में पहुंची पुलिस, 10 जुआरियों से 33 हजार जब्त

जुआरी दांव लगाने में थे मस्त, इतने में पहुंची पुलिस, 10 जुआरियों से 33 हजार जब्त

जांजगीर-चांपा. क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को शिवरीनारायण थानांतर्गत ग्राम दुरपा में दांव लगाते हुए १० जुआरियों को पकड़ा है। जुआरियों के कब्जे से ३३ हजार ५०० रुपए जब्त किया है। जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिवरीनारायण थाने के सुपुर्द किया गया है। क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम दुरपा में बड़ा जुआ का फड़ संचालित होता है। एसपी नीतु कमल के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार की शाम दुरपा के जुआ अड्डे पर दबिश दी।

घेराबंदी कर दांव लगा रहे 10 जुआरियों को पकड़ा। पकड़े गए जुआरियों में नवागढ़ निवासी संतोष कोसले, टुंड्री निवासी कंसराम बागड़े, खपरीडीह निवासी लक्ष्मीकांत वैष्णव, भठोरा निवासी मोतीलाल चंद्रा, इंद्र कुमार नवरत्न, नवल सिंह, गोरेलाल साहू, सिलादेही निवासी लक्ष्मीनारायण सतनामी, शिवरीनारायण निवासी कृष्ण कुमार केशरवानी एवं चिराग केशरवानी शामिल थे। जुआरियों के कब्जे से पुलिस ने ३३ हजार ५०० रुपए जब्त किया है। इसके अलावा इनके कब्जे से मोबाइल व बाइक भी जब्त की गई है। जुआरियों के खिलाफ धारा १३ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जुआ पकडऩे में क्राइम ब्रांच प्रभारी विजय चौधरी एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Read More : पत्नी तो पत्नी पूरे परीक्षा केंद्र में नकल कराने का इस प्राचार्य ने कर दिया दावा, फिर एक परीक्षार्थी ने किया कुछ ऐसा...

वहीं दूसरी ओर नैला चौकी पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब बिक्री करते दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे ३० पाव अंग्रेजी शराब जब्त किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया, उन्हें जमानत नहीं मिली और जेल दाखिल कर दिया गया।
नैला पुलिस को शनिवार की सुबह मुखबीर से सूचना मिली कि दो युवक मोटरसायकल में अवैध शराब लेकर कहीं खपाने जा रहे हैं। नैला पुलिस की टीम द्वारा खम्हरिया तालाब नैला के पास घेराबंदी कर युवकों को पकड़ा। पकड़े गए युवकों में चखियार गली जांजगीर निवासी संतोष पिता मनराखन सूर्यवंशी (41) और बाजार पारा निवासी विनोद पिता देव कुमार (39) शामिल है। पुलिस ने जब दोनों आरोपियों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 30 पाव यानी पांच लीटर 400 मिलीलीटर गोआ अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 2100 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोटरसायकल भी जब्त किया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह यह शराब दूसरी जगह अधिक दाम में खपाने के लिए ले जा रहे हैं। एसपी नीतु कमल के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34-2 के तहत गिरफ्तार कर अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों को न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी नैला उनि बीके सिंह, सउनि बीपी तिवारी, आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप, भुनेश्वर साहू, सोमेश शर्मा का योगदान रहा।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग