
जांजगीर-चांपा. अकलतरा में मंगलवार को प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली है। ये पे्रमी जोड़े अकलतरा के ग्राम खटोला एक ही गांव के निवासी हैं। मरने वालों में लड़के का नाम देवेंद्र कुमार (२२), वहीं लड़की का नाम जग कुमारी (20) है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है। मामले की छानबीन कर रही है। लोगों से पूछताछ जारी है।