
जांजगीर-चांपा. विकासखण्ड बलौदा के ग्राम औराईखुर्द और करमंदा में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास का औचक निरीक्षण कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन ने किया। उन्होंने औराईखुर्द में डीएमएफ के अंतर्गत निर्माणाधीन शासकीय प्राथमिक शाला भवन का भी निरीक्षण किया। उनके साथ जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत और बलौदा सीईओ आशीष देवांगन उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. भारतीदासन ने वर्ष 2017-18 के अंतर्गत औराईखुर्द में दो और करमंदा में चार निर्माणाधीन मकानों की गुणवत्ता की तारीफ की।
औराईखुर्द में छत का कार्य बाकी है, जबकि करमंदा में दो मकानों में छत की ढलाई हो गई है और दो मकानों में ढलाई कार्य होना है। डॉ. भारतीदासन ने प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों से चर्चा कर मकान निर्माण का कार्य समय पर पूर्ण करने के लिए कहा है। उन्होंने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि भोजन पकाने के लिए लकड़ी की बजाए उज्ज्वला कनेक्शन का उपयोग करें। इससे धुंए के प्रदूषण से बचा जा सकेगा।
शासन महिलाओं की सुविधाओं और स्वास्थगत हित के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना संचालित कर रही है। महिलाएं इस सुविधा का फायदा भी उठाएं और आसपास धुंआ प्रदूषण को कम करने में भी अपना योगदान दें। कलेक्टर डॉ. भारतीदासन ने औराईखुर्द में शासकीय प्राथमिक शाला भवन निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति के लिए वहां के सरपंच और सचिव की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि भवन के अंतिम निर्माण तक इसी तरह गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
त्वरित उत्तर पर कलेक्टर ने दी शाबासी
कलेक्टर ने करमंदा शासकीय प्राथमिक शाला के निरीक्षण के दौरान बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने कक्षा तीसरी के बच्चों से 16 और 20 का पहाड़ा पढ़वाया। बच्चों ने बहुत अच्छे से पहाड़ा सुना दिया। डॉ. भारतीदासन ने जब संपर्क किट के घड़ी को दिखाते हुए समय पूछा तो रोशन नाम के बच्चे ने तुरंत सही उत्तर बताया। उसके त्वरित उत्तर से खुश होकर कलेक्टर ने रोशन को शाबासी दी और कहा कि आगे वह अपने नाम की तरह रोशन हो। उन्होंने शिक्षकों को संपर्क किट के माध्यम से बच्चों को प्रभावी शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिये हैं। उनके द्वारा स्कूल में तैयार हो रहे मध्यान्ह भोजन का भी जायजा लिया गया।
Published on:
04 Jan 2018 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
