रायपुर. महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से पीछे नहीं है, यह बात छत्तीसगढ़ की सैकड़ों महिलाओं ने अपने कठिन परिश्रम व समाजिक कार्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करके साबित कर दिया है। इन्हीं में कुछ विशेष महिलाओं ने पत्रिका से खास बातचीत में अपने कार्य और उसकी सफलता को साझा किया है। यह महिलाएं छत्तीसगढ़ राज्य का ऐसा गौरव है, जिन्हें उनके कार्य के लिए कई बार सम्मानित हो चुकी हैं और आगे भी उनका सम्मान होना है।