इसी वजह से यात्रियों को भारी परेशान होना पड़ रहा है, क्योंकि जो ट्रेनें चल रही है, उसमें पैर रखने की जगह नहीं बच रही। ऊपर से भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में लोगों को भारी तकलीफों के बीच ही ट्रेनों में सफर करना पड़ रहा है। इन ट्रेनों के रद्द होने से ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को नुकसान हुआ है। बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन से जोड़ने का काम चल रहा है। इसी वजह ट्रेनें रद्द की गई हैं।