11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking : रोपा लगाने गए तीन ग्रामीणों पर जंगली सूअरों का हमला, अस्पताल दाखिल

हमले में घायल लोगों को नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Breaking : रोपा लगाने गए तीन ग्रामीणों पर जंगली सूअरों का हमला, अस्पताल दाखिल

Breaking : रोपा लगाने गए तीन ग्रामीणों पर जंगली सूअरों का हमला, अस्पताल दाखिल

नवागढ़. सोमवार को खेती-किसानी के लिए गए तीन ग्रामीणों पर जंगली सूअरों ने धावा बोल दिया। झाड़ी के इर्द-गिर्द टहल रहे युवक जंगली सूअरों को देख नहीं पाए और जैसे ही युवक देखने के बाद भागने की कोशिश की तो जंगली सुअरों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में घायल लोगों को नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार ये ग्रामीण रोपा लगाने खेत गए हुए थे, वहीं झाडिय़ों के बीच जंगली जानवर विचरण कर रहे थे। ग्रामीणों की नजर उन पर नहीं पड़ी और वे खेती किसानी में मस्त थे, जैसे ही उनकी नजर सूअरों पर पड़ी वे भागने की कोशिश किए लेकिन तब तक जंगली सूअरों ने तीनों ग्रामीणों को घायल कर दिया। जानकारी मिलते ही ग्रामीण वहां पहुंचे। आनन-फानन में घायलों को नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग