9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#topic of the day- कौशल विकास से महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर

पत्रिका डॉट काम द्वारा आयोजित टॉपिक ऑफ द डे

2 min read
Google source verification
janjgir-champa news,janjgir champa collectorate,

पत्रिका डॉट काम द्वारा आयोजित टॉपिक ऑफ द डे

जांजगीर-चांपा. पत्रिका डॉट काम द्वारा आयोजित टॉपिक ऑफ द डे में बलौदा विकासखंड की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका शारदा तिवारी शामिल हुई। उनका मानना रहा कि वर्तमान दौर में कौशल विकास का लाभ महिलाओं को मिल रहा है और वे आत्मनिर्भर हो रही है।


बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका शारदा तिवारी ने बताया कि उनकी टीम बलौदा ब्लाक के प्रत्येक गांवों में जाकर लोगों को शासन की योजनाओं से ना केवल अवगत करा रहे हैं, बल्कि उन्हें योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासन की सुकन्या योजना के तहत ब्लाक में ५० से अधिक बालिकाओं का खाता खुलवाया गया है। इसी तरह बच्चियों के लिए योजनाओं से पात्र को लाभन्वित किया जा रहा है। गर्भवती माताओं को पोषण आहार के साथ शासन से मिलने वाली राशि का भी लाभ मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि उनकी आदर्श स्व सहायता समूह में १५२ सदस्य हैं और सभी महिलाओं व बालिकाओं को लाभन्वित करने की दिशा में जुटी हैं। इसी तरह गांव की प्रगति स्व सहायता समूह द्वारा भी महिलाओं व बालिकाओं के विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की दिशा में उनकी टीम महिला व बालिकाओं को कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने प्रोत्साहित कर रही है। उनके गांव जावलपुर में ही महिलाएं एक दर्जन से अधिक स्वरोजगार के कार्यक्रम चला रही है, जिसमें सैकड़ों महिलाओं को रोजगार ? मिला हुआ है।

महिलाएं दोना-पत्तल निर्माण, सिलाई जैसे कार्य कर जीवन यापन कर रही हैं। साथ ही कौशल विकास कार्यक्रम का लाभ लेकर नित नई योजनाएं सामने आ रही है।

उन्होंने केंद्र सरकार की बिहान योजना के बारे में बताया कि इस योजना से सांसद आदर्श ग्राम जावलपुर को जोड़ा गया है और इसका लाभ भी गांव के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनकर रहने व समस्याओं का डटकर मुकाबला करने की बात कही। साथ ही आमजन से समाज में सभी के लिए सुरक्षित माहौल बनाने की बात कही।