6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेहतर कार्यों के लिए महिलाएं ओजस्विनी नव्या अवार्ड से सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर टाउन हॉल में दो दिवसीय कार्यक्रम ओजस्विनी नव्या अवार्ड व प्रदर्शनी का आयोजन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Sandeep Kumar Upadhyay

•

Updated: 8 Mar 2020, 11:17 PM IST

बेहतर कार्यों के लिए महिलाएं ओजस्विनी नव्या अवार्ड से सम्मानित

बेहतर कार्यों के लिए महिलाएं ओजस्विनी नव्या अवार्ड से सम्मानित

रायपुर. अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राग फाउंडेशन, स्मार्ट सिटी, साधना फाउंडेशन और केएनके के संयुक्त तत्वावधान में ओजस्वनी नव्या अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन जहां लीड फाउंडेशन की महिला टीम को सम्मानित किया गया तो वहीं दूसरे दिन आयोजन के दौरान खाने की सामग्री, कपड़े, पेंटिंग व ज्वेलरी आदि का स्टॉल लगाने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ का राजगीत गाने वाली पद्मश्री ममता चंद्राकर और नगर निगम के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे उपस्थित रहे। इस दौरान ममता चंद्राकर ने राजगीत गाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसके बाद क्लासिकल गायन के कार्यक्रम में अलग-अलग प्रस्तुतियां हुईं तो वहीं कवि गोष्ठी और कविता पाठ के आयोजन में काफी अच्छे गीत सुनने को मिले। इस दौरान काव्य प्रतियोगिता में प्रथम जूनियर वर्ग में भव्या सूर्या, द्वितीय लक्ष्या सूर्या, सीनियर वर्ग में प्रथम रौशनी पटेल, द्वितीय प्रगति और तृतीय तुलेश्वरी धुरंधर. जज डॉ जया सिंह एवं सीमा श्रीवास्तव जी
नव्या सम्मान रोशन , मीनाक्षी ,मीणा जैन ,आनंदी बुटीक ,पारुल ठाकुर , पल्लवी यादव ,नीता झा ,संमृद्धि ग्रुप , सिमरदीप ,निखत फ़ूड, ओजस्विनी सम्मान श्रीमती कुसुम शर्मा , स्नेहलता झा , दुर्गा सोनी , डॉ गीता शर्मा ,शोभिता पाठक इस कार्यक्रम में सुजाता शुक्ल ,शुभ्रा ठाकुर ,मदन उपाध्याय , निकिता व्यास ,दीपन्विता बोस सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे