6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में आयोजन, मॉल व सिनेमा बंद होने से नेटफ्लिक्स व यू-ट्यूब बना मनोरंजन का सहारा

बाहर न जा पाने के के कारण घर को ही बनाया मूवी व प्ले जोन  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Sandeep Kumar Upadhyay

•

Updated: 18 Mar 2020, 2:33 PM IST

शहर में आयोजन, मॉल व सिनेमा बंद होने से नेटफ्लिक्स व यू-ट्यूब बना मनोरंजन का सहारा

शहर में आयोजन, मॉल व सिनेमा बंद होने से नेटफ्लिक्स व यू-ट्यूब बना मनोरंजन का सहारा

रायपुर. नोवेल कोरोना वायरस के तेजी से फैलने के चलते शासन प्रशासन ने स्कूल, कॉलेज में छुट्टी देने के साथ ही सिनेमा, बाहर आने-जाने सहित सार्वजनिक आयोजनों में रोक लगा दिया है। इससे अब लोगों के सामने छुट्टियों के दौरान न तो समय विताने के लिए बाहर जाने का कोई ऑप्शन बचा है और न ही किसी आयोजन में भाग लेने का। ऐसे में लोगों ने अपने घर को ही मनोरंजन का सहारा बनाना शुरू कर दिया है। कुछ लोगों ने घरों में नेटफ्लिक्स और यू-ट्यूब में फिल्म और मनोरंजन वाले वीडियो देखना शुरू किया है तो बच्चों ने कार्टून और गेम को सराहा बनाया है। इसके साथ ही सुबह व शाम के समय अपने ग्रुप में बॉलीवाल व बैडमिंटन भी खेल रहे हैं।

रायपुर निवासी मनीष कुमार का कहना है कि वह एक एनजीओ सेक्टर से जुड़े हैं। उनका काम है कि समाजिक कार्यक्रम कराकर लोगों की मदद करना। इसके साथ ही वह शासन के सामाजिक कार्यक्रमों भाग लेकर भी काम करते हैं। कोरोना के चलते उनका काम पूरी तरह से ठप हो गया है। बच्चों के स्कूल भी बंद हैं। सभी लोग पूरा दिन घर ही रहते हैं। मार्केट में मॉल व सिनेमा हॉल बंद होने के चलते उनके सामने सबसे बड़ी समस्या है कि वह समय कैसे काटे। ऐसे में उन्होंने उन्होंने घर में नेटफ्लिक्स की सुविधा लेकर नई फिल्में देखकर समय गुजारना शुरू किया है। बच्चे भी यू-ट्यूब में कार्टून व अन्य मनोरंजक वीडियो देखकर खुश हैं। इस तरह जैसे-तैसे उनका समय कट जा रहा है।

कॉलोनी में खेलते हैं गेम

शंकर नगर निवासी श्रीष सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी कॉलोनी को ही सबकुछ बना लिया है। कॉलोनी के बच्चे न तो बाहर नहींजा रहे हैं। वह कॉलोनी के बच्चों के साथ ही आपस में खेलते हैं। इसके साथ ही सुरक्षा के सारे उपाये करके ही घर के अंदर जा रहे हैं। उनका कहना है कि घर के अंदर मूवी, टेलीवीजन सीरियल, कार्टून देखने के बाद भी काफी समय उन्हें बोरियत होती है। ऐसे में वह लोग कॉलोनी के अंदर ही बैडमिंटन और बॉलीवाल जैसे खेल खेलकर अपना मनोरंजन कर लेते हैं। श्रीष का कहना है कि इंशान को हर परिस्थिति में अलर्ट होना चाहिए। इस बार स्थिति कुछ अलग है तो घर को ही वेकेशन टूर, सिनेमा हॉल व इवेंट समझकर काम करने में सभी की भलाई है।

योग का लें सहारा

योग टीचर अनुप्रिया शर्मा का कहना है कि योग से हर बीमारी को दूर किया जा सकता है। यदि अपने जीवन में योग को नियमित रूप से लागू कर लें तो न सिर्फ आपका शरीर फिट रहेगा, बल्कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी। इससे कोरोना सहित अन्य वायरस व बैक्टीरिया शरीर को जल्द नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। अनुप्रिया का कहना है कि वह लोगों को अलग-अलग योग के जरिए अलग-अलग बीमारी को दूर करने के उपाए भी बताती हैं।